Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमुख्यमंत्री का आज रात देवली में प्रस्तावित ठहराव

मुख्यमंत्री का आज रात देवली में प्रस्तावित ठहराव

“प्रशासन अलर्ट”


Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी प्रस्तावित यात्रा के तहत गुरुवार देवली से होकर गुजरेंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर जिला कलक्टर टोंक ने पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारियों को व्यवस्था और सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं।

जिला कलक्टर के जारी आदेशानुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रात पौने 9 बजे विजय श्री रंगमंच दशहरा मैदान कोटा से रवाना होंगे और देर रात 1:15 बजे सिविल लाइन, जयपुर पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री का टोंक जिले में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, देवली में रात 10 बजे संक्षिप्त ठहराव प्रस्तावित है। जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और मार्ग रक्षा की जिम्मेदारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। उपखंड अधिकारी देवली को अपने क्षेत्र में प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले हैं, जबकि अधिशासी अधिकारी देवली को ठहराव स्थल पर पंडाल, टेंट, बैठक व्यवस्था, माइक, अग्निशमन समेत अन्य आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।

इसी प्रकार निवाई में भी मुख्यमंत्री के ठहराव को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर के इन आदेशों के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

नंदी को दौड़ाया और फिर उसे गाड़ी से कुचल दिया, बोलेरो चालक ने की कू्रता की हदें पार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d