Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर डैम : 85 दिनों से पानी की निकासी जारी

बीसलपुर डैम : 85 दिनों से पानी की निकासी जारी

क्षमता का तीन गुना से अधिक पानी छोड़ा


Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान की जीवनरेखा कहे जाने वाले बीसलपुर बांध के गेट इस मानसून सीजन में एक रिकॉर्ड अवधि के लिए खुले हुए हैं।

परियोजना की सूचना के अनुसार बांध के गेट पिछले 85 दिनों से लगातार खुले हैं, जिसकी शुरुआत गत 24 जुलाई से हुई थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे तक, बांध के गेट नंबर 11 को 0.30 मीटर उठाकर पानी की निकासी जारी रखी गई है। फिलहाल इस गेट से 1803 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। बीगोद स्थित त्रिवेणी पर भी गेज 2.40 मीटर चल रहा है। इस वर्ष लगातार अच्छी आवक के चलते दीपावली तक बीसलपुर बांध के गेट खुले हुए हैं।

हालांकि 85 दिन की इस लंबी अवधि में, पानी की आवक और बांध के स्तर को देखते हुए कई बार खुले गेटों की संख्या और पानी की निकासी की मात्रा को घटाया और बढ़ाया भी गया। परियोजना के अधिकारियों के अनुसार, अब तक बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता का करीब तीन गुना से अधिक पानी बांध से छोड़ा जा चुका है।

नरेश मीणा बोले, पांच दिनों से फोन नहीं उठा रहा है, बड़ी गडबड़ हो गई, जानिए ऐसा क्यों कहा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d