Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर कांग्रेस कमेटी देवली के कार्यालय में शनिवार को अध्यक्ष सौरभ जिंदल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।
यहां निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। शहर के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सुबह 8:30 बजे तक कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया महासचिव नीरज शर्मा और जिला महासचिव मोतीलाल, नगर उपाध्यक्ष टीकम सेन, संगठन महामंत्री सम्मी, महासचिव सम्पत सुवालका, राहुल सुवालका, सचिव राजेन्द्र चांवरिया, राजू ग्वाला, अम्बालाल मौर्य, राजू पाठक और अख़्तर खान सहित मौजूद थे।



