Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल" के तहत किसानों को मिला प्रशिक्षण

“नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल” के तहत किसानों को मिला प्रशिक्षण


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर लगा।

ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सहायक कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा और कृषि अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने किसानों को जैविक तथा प्राकृतिक खेती के महत्व से रूबरू कराया। विशेषज्ञों ने सरसों की फसल का रकबा बढ़ाने, उन्नत किस्मों के चुनाव और कीटनाशक गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। शिविर में उपस्थित करीब 60 किसानों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली तार जाली, पाइप लाइन, और फार्म पोंड पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में बताया गया। साथ ही उद्यान विभाग की ओर से फव्वारा सिस्टम और अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों पर देय अनुदान की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान सहभागी किसानों को फाइल, डायरी और पेन वितरित किए गए। शिविर में पूर्व सरपंच शिवराज माली, महावीर प्रसाद माली, शाहिद, बालू अजमेरा, ओमप्रकाश अजमेरा, नंदलाल माली, प्रभु माली, भारत सिंह और देव माली सहित क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d