Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationफॉलोअप : देवली के पटवा बाजार में हथियारों की 'फैक्ट्री' पर पुलिस...

फॉलोअप : देवली के पटवा बाजार में हथियारों की ‘फैक्ट्री’ पर पुलिस को मिले थे कई हथियार

भारी मात्रा में बारूद और पुर्जे बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले की डीएसटी और देवली पुलिस ने शुक्रवार को एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवली स्थित पटवा बाजार में अवैध हथियारों के पुर्जे और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा पकड़ा है।

थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने पटवा बाजार निवासी राजू लुहार पुत्र नारायण लुहार की खराद की दुकान पर छापा मारा, जहाँ आरोपी अवैध तरीके से आग्नेयास्त्रों की मरम्मत और विस्फोटक पदार्थों की बिक्री कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से 21 किलो 670 ग्राम विस्फोटक बारूद, 6 लोहे की तलवारें (म्यान सहित), और 3 लाख 3 हजार 470 रुपए की नकदी बरामद की है। इसके अलावा भारी मात्रा में आग्नेयास्त्रों के पुर्जे मिले हैं, जिनमें बंदूक के लोहे के घोड़े, मक्खी (एकनाली, दोनाली), 860 बंदूक टोपियां, 34 लोहे की प्लेट, 23 कमानी और बंदूकों की विभिन्न नालें (एकनाली की दो नाल और दुनाली की एक नाल) शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से अवैध हथियारों के काम में प्रयुक्त होने वाले औजार लोहे का बट्टा, अकलई, प्लास, हथौड़ियाँ, पेचकस, संडासी, छेनी, रेती, जमूर, चिमटी, पाना, छोलनी, कटर और लोहे की पत्ती आदि भी जब्त किए हैं। आरोपी राजू लुहार इन सामग्रियों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में गहन पूछताछ कर रही है कि यह बारूद और हथियारों के पुर्जे कहाँ सप्लाई किए जाने थे।

प्रीवियस न्यूज़

देवली और टोंक में अवैध हथियार और बारूद बनाने के कारखानों पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d