Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsघने कोहरे में ट्रकों की भिड़ंत, 2 चालक गंभीर घायल

घने कोहरे में ट्रकों की भिड़ंत, 2 चालक गंभीर घायल


Jahazpur News 20 जनवरी (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर के शाहपुरा रोड स्थित स्वस्तिधाम के पास मंगलवार सुबह अत्यधिक कोहरे की वजह से दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

जिसमें दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर जहाजपुर थाना पुलिस व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं गंभीर होने पर दोनों ट्रक चालक भारत पुत्र पप्पू सिंह व फिरोज पुत्र तारीक मोहम्मद निवासी युपी को गंभीर होने पर भीलवाड़ा के लिए रेफर कर दिया। जहाजपुर थाना अधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि शाहपुरा रोड स्थित स्वस्ति धाम के पास दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है।

इसमें दोनों ट्रकों के चालक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहन चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और रोड पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सडक़ से एक ओर करवाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d