Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCisfदेवली में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय खेल मंत्री

देवली में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय खेल मंत्री


Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित सीआईएसएफ आरटीसी परिसर में आगामी 22 जनवरी को प्रधान आरक्षक सातवें स्पोर्ट्स बैच का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 10:15 बजे होगा, जिसके बाद वे परेड का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों का साक्ष्याकंन समारोह, बल।महानिदेशक द्वारा खेल गतिविधियों का अवलोकन और मेधावी जवानों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि का संबोधन, बैंड प्रस्तुति और विभिन्न डेमो प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जिसकी तैयारी परिसर में जोर-शोर से चल रही है और अंत में परेड विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उक्त बैच में 324 खिलाड़ी प्रशिक्षणार्थी होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d