Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के 25 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं।
इस संगठनात्मक विस्तार के तहत देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सांवरिया बैरागी को नासिरदा मंडल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह संगठन ने विनय सिंह ताखर को देवली मंडल के प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि पदमचंद जैन (बीजवाड़) को देवली देहात मंडल प्रभारी बनाया है। जबकि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से सात मंडल के प्रभारी बनाए गए हैं।
बजरी खनन के दौरान 5 जेसीबी व 13 ट्रैक्टर जब्त



