Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजात-पात से उठकर संगठित रहे और सनातन धर्म को आगे बढ़ाएं

जात-पात से उठकर संगठित रहे और सनातन धर्म को आगे बढ़ाएं

विशाल हिंदू सम्मेलनों का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीजवाड़ में बालाजी मंदिर पर 34 वर्षों से जारी अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के अवसर पर भव्य हिंदू सम्मेलन और रामधुनी का आयोजन किया गया। ग्रामीण रामलाल धाकड़ और रामरतन जाट के अनुसार गत 26 वर्षों से माघ माह में आयोजित हो रहा है।

हरिबोल प्रभातफेरी के समापन पर सैकड़ों मंडलों ने राम नाम के जाप से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। मुख्य अतिथि चतुर संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमानदास महाराज ने श्रद्धालुओं को जाति-पाति से ऊपर उठकर संगठित रहने और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान निर्मलदास महाराज ने राम सुमिरन की महिमा बताई और विश्व हिंदू परिषद के दिनेश गौतम ने हिंदू राष्ट्र के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में द्वारकादास महाराज सहित कई संतों के सान्निध्य में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसी प्रकार कनवाड़ा मंडल के श्रीआसन के महादेव स्थान पर भी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ठीकरिया कला गौशाला से निकाली गई भगवा ध्वज बाइक रैली से हुई जो धर्म सभा स्थल तक पहुँची। मुख्य वक्ता महेश गुर्जर, ऋषिपाल गुर्जर दूनी और प्रताप सिंह टोकरावास ने हिंदू संस्कृति व राष्ट्र प्रथम की भावना पर विचार व्यक्त करते हुए एकता का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक दीपेंद्र सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष दीनबंधु नागर, कोषाध्यक्ष पं कमलेश शास्त्री, मुकुट बिहारी शर्मा, शिवराज नागर, रामराज गुर्जर, सुरेंद्र धाकड़, मोतीलाल मीणा, खुशीराम गुर्जर, महावीर साहू, हरिराम धाकड़ और नरेश धाकड़ सहित समिति सदस्यों व ग्रामवासियों का सहयोग रहा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d