Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"श्रद्धा और रंगों के संगम में डूबे श्याम भक्त"

“श्रद्धा और रंगों के संगम में डूबे श्याम भक्त”


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) फाल्गुन एकादशी के पर श्री श्याम मंदिर, सिरीही धाम में ‘रंग रंगीलो फागोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें हजारों की संख्या में श्याम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड ज्योत प्रज्वलन और बाबा श्याम के अलौकिक दरबार के साथ हुआ, जहाँ भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। उत्सव के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर नजर आया और श्रद्धालुओं ने फूलों तथा गुलाल के साथ होली खेली। भजन संध्या में गायक नितिन मंगल, रानू सेन, तनुश्री और राहुल अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। फागुन की मस्ती और श्याम नाम के जयकारों के बीच भक्त देर रात तक पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d