Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को जन सेवा समिति देवली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रुबी अंसार ने क्षेत्र के 30 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित किए।
समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया पेंशनर्स भवन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल, बीसीएमएचओ डॉ. मनीष लोदी, खेमराज चौधरी और धनेश वर्मा सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। वितरित किए गए किट में मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक किलो चावल, 500 ग्राम मूंग दाल, 750 ग्राम सोयाबीन मंगोड़ी, 500 ग्राम चना, 500 ग्राम गुड़ और 500 मिली तेल समेत आवश्यक सामग्री शामिल की गई।
इस दौरान महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल नायक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी, अशोक कुमार विजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार सावर, कन्हैया लाल लूनीवाल, घीसालाल टेलर, राजेंद्र जिंदल और नवल जांगिड़ ने वितरण में सहयोग किया।


