Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत डाबर कला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले तीन महीनों से जल जीवन मिशन योजना के तहत लगा नल कनेक्शन उपयोगहीन साबित हो रहा है।
नलों में पानी नहीं आने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि परिसर में एक कुआं है, लेकिन उसका पानी खारा होने के चलते पीने योग्य नहीं है। पंचायत शिक्षक रामरतन कुमावत ने बताया कि पेयजल संकट के चलते वर्तमान में निजी टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई करवाई जा रही है, जो महज दो दिन ही चल पाता है। बार-बार टैंकर मंगवाने से विद्यालय पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।


