Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआत्मनिर्भर भारत के लिए जुटेंगे 400 से अधिक प्रतिनिधि

आत्मनिर्भर भारत के लिए जुटेंगे 400 से अधिक प्रतिनिधि


Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित वरमाला रिसोर्ट में आगामी 6 से 8 मार्च तक स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक आयोजित होगी।

जयपुर प्रांत संयोजक सुरेंद्र नामा के अनुसार इस तीन दिवसीय मंथन में देशभर के 400 से अधिक आर्थिक विशेषज्ञ और चयनित प्रतिनिधि शामिल होकर आत्मनिर्भर भारत, लघु उद्योग संरक्षण और रोजगार सृजन सहित अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को स्वदेशी मॉडल पर सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। अभियान समन्वयक लोकेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि 6 मार्च को प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों के जरिए रोजगार देने वाले युवा उद्यमियों का सम्मान भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d