Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित इमानुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल देवली की छात्रा स्मिति सिंहल ने भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय अंक हासिल किए हैं।
स्कूल संचालक में बताया कि स्मिति ने परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। स्मिति सिंहल पुत्री दीपक सिंहल की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। परिश्रम और नियमितता से मिली सफलता छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्मिति ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और टीचर्स के मार्गदर्शन को दिया है।
संबंधित न्यूज़ : अन्वेशा ने 10th बोर्ड में प्राप्त किए 97.33% अंक, देवली में उत्कृष्ट प्रदर्शन



