Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरामकेश के आरपीएस बनने पर अभिनंदन किया

रामकेश के आरपीएस बनने पर अभिनंदन किया


Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के जनरल मैनेजर रामकेश मीणा का राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में चयन होने पर अभिनंदन किया गया।

इस उपलब्धि पर बोरड़ा गणेश मंदिर परिसर में एक अभिनंदन समारोह हुआ, जहाँ भगवान गणेशजी को भोग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में समिति अध्यक्ष काली देवी गुर्जर, चेयरमैन प्रतिनिधि देवलाल गुर्जर, अशोक दुबे और दूनी जीएसएस अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा सहित विभिन्न सहकारी समितियों के पदाधिकारियों ने रामकेश मीणा का साफा बांधकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान लेखाकार सीताराम पंचोली, डॉ. नरेन्द्र मेहरा, शिवराज नागर और समिति स्टाफ ने नवनियुक्त आरपीएस ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d