Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए जश्न मनाया गया।
इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। वही पार्टी का ध्वज फहराकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, राकेश ओसवाल, किशन बेरवा, रजनीश दीपक, प्रकाश चंदेल, नीरज जैन, भंवर लाल शर्मा, रमेश चास्टा, अजय पाल सिंह और शेखर मंडल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।




