Thursday, May 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में बनेगा "भव्य" सांवरिया सेठ मंदिर, 14 को अभिजीत मुहूर्त में...

देवली में बनेगा “भव्य” सांवरिया सेठ मंदिर, 14 को अभिजीत मुहूर्त में होगा शिलान्यास

  • सांवरिया सेठ मंदिर गर्भगृह शिलान्यास को लेकर तैयारियां तेज

  • श्रद्धालुओं से लिए सुझाव, 12 को शिलाओं का होगा नगर भ्रमण

  • मंदिर निर्माण में पारदर्शिता पर जोर, दानदाताओं के लिए बनेगी वेबसाइट


Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में कुचलवाड़ा रोड विद्युत निगम कार्यालय के सामने बनने वाले सांवरिया सेठ मंदिर के गर्भगृह शिलान्यास समारोह की तैयारियों एवं आयोजन को भव्य बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को शहर स्थित द्वारका पैलेस होटल में प्रमुख सामाजिक संगठनों, आमजन एवं श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित हुई।

उक्त बैठक में मंदिर निर्माण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई तथा मौजूद श्रद्धालुओं व लोगों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, भामाशाह नवल मंगल, सचिव केपी सिंह नरूका सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

9 मई को देवली आएगी शिलाएं

समिति अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने बताया कि आगामी 9 मई को 27 मुख्य शिलाएं देवली पहुंचेगी। इन शिलाओं का कुराड़िया टोल नाके से देवली क्षेत्र में प्रवेश होगा, जहां से शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा के रूप में मंदिर स्थल तक ले जाया जाएगा। वहीं 12 मई को शिलाओं का नगर भ्रमण भव्य तौर पर निकाला जाएगा।

शिलाएं सभी मंदिरों में जाएगी। मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण की भूमि पूरी तरह निर्विवाद है। यह मंदिर करीब 90 गुणा 160 वर्ग फीट क्षेत्रफल में निर्मित होगा तथा निर्माण कार्य में करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने का प्राथमिक अनुमान है।

“सेठ के नाम से बनेगी वेबसाइट”

सचिव केपी सिंह नरूका ने बताया कि मंदिर निर्माण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने तथा दानदाताओं को समुचित जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “सांवरिया सेठ” के नाम से वेबसाइट तैयार की जा रही है। इस वेबसाइट पर सभी दानदाताओं का लेखा-जोखा, निर्माण कार्य की जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। बैठक में शिलान्यास पूजन की राशियों की भी घोषणा की गई। मुख्य गर्भगृह शिला पूजन के लिए 11 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है, जबकि अन्य मंदिरों के गर्भगृह पूजन के लिए 5 लाख 51 हजार रुपए की राशि तय की गई है।

इसी प्रकार अन्य 24 शिलाओं के निर्माण सहयोग के लिए एक लाख 51 हजार रुपए प्रति शिला राशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा 111 नई शिलाओं के लिए 11 हजार रुपए प्रति जोड़े से सहयोग राशि की शुरुआत रखी गई है।

अभिजीत मुहूर्त में होगी पूजा और शिलान्यास

पं दुर्गाशंकर शर्मा ने बताया कि आगामी 14 मई को वास्तु एवं शास्त्र सम्मत विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:15 बजे से 12:50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसमें मुख्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न होगा। इससे पहले 13 मई को षोडशोपचार पूजन, पंचोपचार अभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान नवल मंगल ने भी विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। वही सबसे सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में अमरचंद गुप्ता, अशोक दुबे, जितेंद्र सिंह चौधरी, राकेश ओसवाल, पंकज जैन सर्राफ, विनोद गोयल, उमाशंकर खुटेटा, दुर्गालाल जांगिड़, प्रदीप सिंह शक्तावत, भगवान शर्मा सहित कई लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d