संगठन की पहली बैठक भी हुई
Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला माहेश्वरी महिला संगठन के छठे सत्र (2026-2029) की शुरुआत देवड़ावास स्थित हाईवे रिसॉर्ट में हुई। कार्यक्रम निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा एवं प्रदेश अध्यक्ष मनीषा बगला द्वारा भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और सामूहिक महेश वंदना के साथ किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। यहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुसुम झंवर, सचिव संजू काबरा, कोषाध्यक्ष ऋतु मूंदड़ा एवं संगठन मंत्री आशा भदादा ने अपने दायित्वों की शपथ ली। साथ ही उपाध्यक्ष नीतू सोमानी व संतोष मानधना, सहसचिव रुक्मणी जाजू, संरक्षक मंडल से पूर्व अध्यक्ष अनीता लाठी तथा समिति संयोजिका कल्पना काबरा, रानी छापरवाल एवं राधा जैथलिया का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को “हमारी पहचान” थीम पर आधारित रखा गया, जहाँ संगठन के लोगो को केंद्र में रखकर एक दीपक से दूसरा दीपक प्रज्वलित किया गया। यह परंपरा एकता और संगठन शक्ति का प्रतीक बनी।
प्रदेश अध्यक्ष मनीषा बागला ने संगठन को अखिल भारतीय स्तर पर सक्रिय बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया, वहीं अनीता लाठी ने अपनत्व की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी। निवर्तमान अध्यक्ष मूंदड़ा ने टोंक जिले को अग्रणी बनाए रखने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। नए सत्र की शुरुआत सेवा भाव के साथ करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में 50 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर वंदना तोषनीवाल, सुनीता कहालिया, कृष्णा बिड़ला, सुनीता बिड़ला, मंजू तोतला, आशा मूंदड़ा, राधा बिड़ला, चंद्रकांता मूंदड़ा, अनीता बिड़ला, रीना बिड़ला, अनुराधा झंवर और सोनू जाजू सहित जिले की करीब 40 महिलाएं मौजूद थी।



