अवेयरनेस
Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा गुरुवार को आइडियल किड्स इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में आयोजित जागरूकता शिविर में 200 छात्र-छात्राओं को सुरक्षा की सीख दी गई।

हेड कांस्टेबल रजिया बानो और सुमन पारीक की टीम ने बच्चों को विशेष रूप से समझाया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए टॉफी, चॉकलेट या अन्य प्रलोभन में न आएं और ऐसी वस्तुएं स्वीकार न करें। कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देते हुए बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे किसी भी गलत हरकत या संदिग्ध स्थिति की जानकारी बिना डरे अपने माता-पिता और शिक्षकों को दें। कालिका टीम के इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को जागरूक और सुरक्षित बनाना है।



