Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबनास नदी में डूबे मां-बेटे, महिला का शव बरामद, युवक की तलाश...

बनास नदी में डूबे मां-बेटे, महिला का शव बरामद, युवक की तलाश जारी


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में पुराने अजमेर मार्ग स्थित बनास नदी की पुलिया पर सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक मां और बेटे के नदी में गिरकर डूबने की आशंका के बाद पुलिस ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।

दरअसल राहगीरों की सूचना पर पहुंची देवली थाना पुलिस को मौके से चप्पलें और पासपोर्ट साइज फोटो मिले थे, जिससे उनकी पहचान टगरा कॉलोनी निवासी मनफूली देवी और उनके पुत्र शंकर नाथ के रूप में हुई। अंधेरा होने के चलते सोमवार को अभियान रोकना पड़ा, जिसके बाद मंगलवार सुबह एसडीआरएफ अजमेर और सिविल डिफेंस टोंक की टीमों ने पुनः तलाशी शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुबह करीब 9:30 बजे महिला का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया।

जबकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस और गोताखोर लापता युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। इस दौरान देवली डीएसपी हेमराज और थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर भी मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार प्राथमिक रूप से इस घटना के पीछे घर की परेशानियां सामने आई है। उनके अनुसार यह महिला करीब 7 से 8 महीने पहले भी इसी तरह नदी में कूद गई थी। उस दौरान इसकी जान बच गई। संभवत पारिवारिक परेशानियों के चलते ही यह घटना हो सकती है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d