Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आगामी एक से 15 जून तक गौरव पथ स्थित अटल उद्यान टीनशेड परिसर में राष्ट्रीय संत व महामंडलेश्वर दिव्य मोरारी बापू संगीतमय श्रीराम कथा करेंगे। उक्त कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
सुनील कुमावत ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना को लेकर बुधवार को आयोजन समिति द्वारा प्रथम पूज्य गणेशजी को विधिवत निमंत्रण अर्पित किया गया। इसे लेकर आयोजन समिति से जुड़े लोग बोयड़ा स्थित मंदिर पहुंचे और गजानंदजी को निमंत्रण दिया। इस दौरान रविंद्र बंसल, रामगोपाल सेन, सुरेश पारीक, अमीश अरोड़ा, नोरत सोनी, नितिन सोनी, रामलाल सेन और सुनील कुमावत उपस्थित थे। श्री दिव्य भक्त मंडल द्वारा आयोजित यह कथा एक जून से प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगी।
जिसकी शुरुआत एक जून सुबह 8 बजे बावड़ी बालाजी मंदिर से कलश एवं शोभायात्रा के साथ होगी।


