Thursday, May 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम शुरू

देवली में 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम शुरू

आमजन को दे रहे हैं योग का प्रशिक्षण


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के आदेशानुसार एवं राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग द्वारा सभी आयुर्वेद औषधालयों और चिकित्सालयों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 50 दिवसीय ‘काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम’ आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम गत 2 मई से 20 जून तक “योग फॉर हेल्थ, नॉलेज एंड वर्ल्ड पीस” की मुख्य थीम पर आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को योग का अभ्यास कराकर स्वस्थ बनाना है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास कराने तथा जन-सामान्य में योग का प्रचार-प्रसार व जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अटल उद्यान में सुबह 7:30 से 8:30 तक योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है। वहीं महावीर उद्यान में सुबह 6:30 से 7:30 तक योग प्रशिक्षिका अफ़साना बानो द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी जांगिड़ ने सभी लोगों इसमें उपस्थित होकर अपने जीवन को स्वस्थ व निरोगी बनाने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d