Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा का वैचारिक मंथन शुरू, राष्ट्रवाद और अंत्योदय पर हुआ चिंतन

भाजपा का वैचारिक मंथन शुरू, राष्ट्रवाद और अंत्योदय पर हुआ चिंतन


Jahazpur News 23 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) भाजपा के पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा जिला संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को जहाजपुर स्थित स्वस्तिधाम मांगलिक भवन में शुभारंभ हुआ।

शिविर में संगठन की विचारधारा, राष्ट्रवाद, अंत्योदय और एकात्म मानववाद समेत विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल रहे, जबकि भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज ने की। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद पर आधारित वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मूल भावना “राष्ट्र प्रथम” है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद उसकी आधारशिला है।

उन्होंने एकात्म मानववाद को पूंजीवाद और समाजवाद के दोषों से मुक्त संतुलित जीवन दर्शन बताते हुए अंत्योदय की अवधारणा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मानपूर्ण जीवन पहुंचाने का माध्यम बताया। शुरुआत में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं और उद्देश्य की जानकारी दी। वर्ग प्रभारी पुखराज पहाड़िया ने विभिन्न सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की। शिविर की शुरुआत में जिला संगठन एवं जिले के 39 मंडलों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। सांसद दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगड़ी और अन्य अतिथियों ने मोली बंधन खोलकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों ने “सरल एप” के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन भी करवाया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि भाजपा जिला प्रशिक्षण के मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा वर्ग प्रभारी पुखराज पहाड़िया, वर्ग प्रमुख सुभाष बहेडिया, जिला संगठन प्रभारी संजय जैन, सह प्रभारी मिट्ठूलाल जाट, विधायक गोपीचंद मीणा, लालाराम बैरवा, उदयलाल भडाणा, जब्बर सिंह सांखला, गोपाल खंडेलवाल, लादुलाल पीतलिया, पूर्व जिला प्रमुख बरजीदेवी भील, पूर्व महापौर राकेश पाठक, वर्ग संयोजक अविनाश जीनगर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d