Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर निवासी व्यापारी नरेंद्र बड़जात्या ने भांड बस्ती में संचालित सेवा भारती के ‘बाल गणेश संस्कार केंद्र’ पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां बाटी।
गत दो वर्षों से सेवा भारती के कार्यकर्ता इस बस्ती में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर लोगों को इन बच्चों के बीच खुशियां साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस दौरान नरेंद्र बड़जात्या और उनकी पत्नी लाली बड़जात्या ने संस्कार केंद्र के बच्चों और बस्तीवासियों के साथ अल्पाहार किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भी भेंट की। वहीं उक्त बस्ती को एक माह के लिए गोद लिया। इस अवधि में बड़जात्या, बस्ती के संचालन में सहयोग देंगे।
यहां सेवा भारती के गोविंद गुप्ता, वैद्य युवराज, दिनेश जैन, कन्हैया लाल पीला और संस्कार केंद्र की शिक्षिका मनीषा मीणा सहित कई लोग उपस्थित थे। दरअसल यह मौका नरेंद्र बड़जात्या दंपत्ति की शादी की रजत वर्षगांठ का है।


