Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकॉलोनी में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, सौंपा ज्ञापन

कॉलोनी में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, सौंपा ज्ञापन


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटी हनुमान नगर क्षेत्र की घनी आबादी वाली ज्योति कॉलोनी में नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गंदगी और मलबे के कारण नालियां उफन रही है।

जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। इस जलभराव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मच्छर जनित मौसमी बीमारियों का खतरा भी है। वार्ड नं एक के निवासियों ने बुधवार को इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत के प्रशासक रामराज मीणा को ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर सरकार सफाई अभियान चला रही है, तो दूसरी ओर उनकी कॉलोनी में पिछले छह माह से नालियों की कोई सुध नहीं ली गई है। इस दौरान नाथुलाल वैष्णव, मिश्री देवी, सौरभ मेवाड़ा और बलवीर सिंह सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

मामले पर ग्राम पंचायत ऊंचा के सचिव धर्मराज मीणा ने कहा कि नालियों की सफाई की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और वे इसे प्राथमिकता पर लेते हुए अगले दो-तीन दिनों में सफाई कार्य पूरा करवा देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d