(मार्केट न्यूज़)
Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रसोई में शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए राधा रानी आटा की विभिन्न पैकिंग उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ब्रांड की ओर से नियमित आटे की 5, 10, 26 और 50 किलो की पैकिंग रखी गई है।
वहीं स्पेशल आटा 50 किलो की पैकिंग में उपलब्ध है। फैक्ट्री इंचार्ज भवानी सिंह राजावत का कहना है कि आटे की गुणवत्ता और सफाई प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देते हुए घरेलू उपयोग से लेकर अधिक मात्रा में आटे की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए अलग-अलग पैकिंग विकल्प उपलब्ध हैं। आकर्षक पैकिंग और विभिन्न मात्रा के विकल्पों के चलते ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार आटा चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह आटा मिल देवली के रिकों औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री पाइप फैक्ट्री के पास देवली गांव रोड पर है। कंपनी के प्रभारी के अनुसार राधारानी आटे ने कम समय में मार्केट में अपनी जगह बनाई है।



