अलसुबह की शुरुआत, ढाई घंटे में पूरा किया सफर
Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मालपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने साइकिल गश्त के माध्यम से आमजन व डिपार्टमेंट के पुलिसकर्मियों को को बेहतर स्वास्थ्य, प्रकृति प्रेम और ईंधन बचत का प्रेरणादायक संदेश दिया है।
इस पहल के तहत सोमवार को सोलंकी अलसुबह मालपुरा से साइकिल पर रवाना होकर देवली पहुंचे। देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि उन्होंने साइकिल यात्रा के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, के माध्यम से वे जमीनी स्तर पर जुड़कर पुलिसिंग को भी एक संदेश दे रहे हैं। इस यात्रा के दौरान देवली से बीसलपुर बांध की दूरी करीब 22 किलोमीटर है, जबकि बीसलपुर से मालपुरा तक की दूरी 45 से 48 किलोमीटर है। इस तरह देवली से बीसलपुर होते हुए मालपुरा तक की कुल यात्रा करीब 67 से 70 किलोमीटर की रही। वे सुबह 5:15 रवाना हुए और देवली 8 बजे पहुंचे। यह सफर करीब पौने 3 घंटे का हुआ। इस बीच उन्होंने 15 मिनट ठहराव भी किया। इस लिहाज से यह सफर महज ढाई घंटे में पूरा हुआ। जबकि सामान्यतः कार या बाइक से भी यह सफर सड़क और यातायात की स्थितियों के अनुसार एक घंटा 20 मिनट से एक घंटा 40 मिनट में पूरा होता है।
जिसे एएसपी सोलंकी ने करीब 3 घण्टे में साइकिल पर तय किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी पहले भी जयपुर से बीसलपुर तक की लंबी दूरी साइकिल से तय कर चुके हैं।


