Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी समाज ईटूँदा तहसील जहाजपुर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए माहेश्वरी समाज के श्रीचारभुजानाथ मंदिर में बैठक हुई।
इस बैठक में सर्वसम्मति से बालकृष्ण बांगड़ को अध्यक्ष एवं प्रमोद कुमार लढ़ा को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए विनोद कुमार झंवर को मंत्री, गोविंद कुमार लढ़ा को कोषाध्यक्ष एवं शांतिलाल बिड़ला को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। अध्यक्ष ने समाज को आगे बढ़ाने की शपथ ली।



