Jahazpur News 28 जून (मोहम्मद आजाद नेब) राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ रविवार को उप जिला चिकित्सालय में हुआ, जहाँ पीएमओ डॉ. दिलीप मीणा एवं डॉ. नईम अख्तर ने नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भागीरथ मीणा ने बताया कि ब्लॉक के 145 बूथों पर 580 वैक्सीनेटर, 2 मोबाइल टीमों और 28 सुपरवाइजरों के माध्यम से पहले दिन 21 हजार 538 बच्चों को दवा पिलाई गई। इस दौरान डॉ. प्रशांत वर्मा, खेमराज मीणा, सुमित कुमार, अंजनी पत्रियां, महेंद्र मीणा, रमेश मीणा, सुनील सालवी, कविता जाट एवं अंजना गुजराती सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पीएमओ डॉ. दिलीप मीणा ने भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए इसे सामूहिक जिम्मेदारी बताया। सोमवार और मंगलवार को टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएंगी।



