Monday, June 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअवैध नशा कारोबार और मारपीट से ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध नशा कारोबार और मारपीट से ग्रामीणों में आक्रोश

एसडीओं को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा गांव के लोगों ने सोमवार को देवली एसडीओ ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में व्याप्त अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव की सांसी बस्ती में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार खुलेआम किया जा रहा है।

जिससे स्थानीय युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार होकर बर्बाद हो रही है। ज्ञापन में उल्लेख किया कि इन नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे आए दिन शांति व्यवस्था को भंग कर रहे हैं। हाल ही में 28 जून को इन व्यक्तियों द्वारा कैलाश धाकड़ के परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने पूर्व में महावीर शर्मा और बालूराम माली की कृषि भूमि पर भी जबरन कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए उपखंड अधिकारी से आग्रह किया है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और उनके अवैध कब्जों को हटवाया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो गांव का सामाजिक वातावरण और भी अधिक बिगड़ सकता है।

समाज की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ

रामद्वारा के बाहर से कचरा डिपो हटाने की मांग, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d