Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली परिसर में एक जुलाई को स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
इसे लेकर तैयारियां जारी है। भाजपा कार्यकर्ता सुनील ग्वाला ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा। इसमें केशव ब्लड बैंक सोसाइटी की ओर से रक्त संग्रहण किया जाएगा। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से संपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है इस मौके पर अधिकाधिक रक्तदान हो।
Public News : नाली, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग



