Tuesday, June 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में होगा मुनि वैराग्य सागर और सुप्रभ सागर का चातुर्मास

देवली में होगा मुनि वैराग्य सागर और सुप्रभ सागर का चातुर्मास

तैयारियां शुरू


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आगामी दिनों में दो जैन मुनियों का चातुर्मास आयोजित होने जा रहा है, जिसको लेकर स्थानीय महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

महावीर नवयुवक मंडल के संगठन मंत्री सुनील सेठी और संदीप अजमेरा ने बताया कि यह चातुर्मास मुनि वैराग्य सागर और मुनि सुप्रभ सागर महाराज का होगा। दोनों मुनि आगामी 3 जुलाई को झांतला से विहार करेंगे और 15 जुलाई को देवली में उनका देवली में मंगल प्रवेश होगा। चातुर्मास के दौरान जैन मुनियों का संत निवास महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में ही रहेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ये दोनों मुनि देवली की जैन कॉलोनी में पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न करा चुके हैं। अंकित जैन ने बताया कि चातुर्मास को लेकर नवयुवक मंडल और महिला मंडल को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d