Thursday, July 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसप्लाई के खुले और क्षतिग्रस्त चैंबर से राहगीर परेशान

सप्लाई के खुले और क्षतिग्रस्त चैंबर से राहगीर परेशान


Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मुख्य गौरव पथ पर स्थित जलदाय विभाग का एक सप्लाई चैंबर मुसीबत बन रहा है। लोगों ने बताया कि यहां मेड़तवाल कचोरी की दुकान से लेकर विश्वकर्मा मॉल के बीच स्थित यह चैंबर लंबे समय से खुला और बेडौल स्थिति में है।

जिसके चलते आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह चैंबर मुख्य सड़क पर स्थित है, जिसका आकार काफी बड़ा है। चैंबर के अंदर पाइप निकले हुए हैं और उसमें काफी मात्रा में कचरा जमा हो गया है, जिससे यह और भी जोखिमपूर्ण हो गया है। विशेष रूप से टू-व्हीलर सवार इस गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। यहां कुछ लोग और छोटे बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग को कई बार सूचित किया है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d