Monday, July 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनवनियुक्त एसीबीईओ व रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया

नवनियुक्त एसीबीईओ व रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया


Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सीबीईओ कार्यालय में नवनियुक्त एसीबीईओ प्रथम चंद्रप्रकाश माहेश्वरी एवं रिसोर्स पर्सन सुनील जैन का शिक्षक संघ शेखावत शाखा की ओर से स्वागत किया गया।

संगठन के तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए शिक्षक हित में कार्य करने का आग्रह किया। प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश शर्मा ने भी शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर सहयोग की अपेक्षा जताई। यहां प्रशासनिक अधिकारी शंकर लाल जाट, संजीव शर्मा, सीबीईओ अरुण कुमार, अनीता वर्मा, परशुराम मीणा, पप्पू लाल मीणा, शंकर लाल मीणा सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद थे। एसीबीईओ चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के हित में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। दोनों अधिकारियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here