Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवली में उपखंड स्तरीय समारोह शहर के अटल उद्यान में राष्ट्र भावना और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीओ रूबी अंसार ने यहां ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। केंद्रीय विद्यालय देवली में भी सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। वहीं भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। नगर कांग्रेस कार्यालय में भी अध्यक्ष की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। जहाजपुर में आयोजित उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में माँ बिजासन गौशाला कुंचलवाड़ा कला के गोसेवकों को बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी और पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मौर्य ने गोसेवकों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
इसी तरह शहर के गोयल हीरो देवली शोरूम पर निवृत्तमान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने ध्वजारोहण किया। यहां आदित्य गोयल, अर्पिता, निवर्तमान पार्षद भीमराज जैन, राकेश दिया, विनोद मंगल, गजेंद्र सिंह, महेश शर्मा समेत मौजूद थे। इस दौरान परमेश्वर सोयल, चेतन शर्मा, गोविंद सेन, रोहित सोयल, जीतू और बहादुर मौजूद रहे। पं दीनदयाल कृषि महाविद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। डाबर विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को खीर-पूरी का प्रसाद खिलाया गया। पंचायत समिति देवली, राजकीय महाविद्यालय, पुलिस थाना देवली और ग्राम पंचायत पनवाड़ में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
देवली क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। राजमहल स्थित आदर्श माध्यमिक विद्या मंदिर में संस्था प्रधान गोपाल गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर चांदमल पारीक, कृष्ण गोपाल पाराशर और पत्रकार प्रियदर्शन वैष्णव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।



