Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव देवली 2026 में कुल 35 वार्डों में से केवल 6 वार्ड ऐसे रहे जहां चुनावी मैदान में किसी तीसरे दल या निर्दलीय की मौजूदगी नहीं थी और मुकाबला शत-प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस के बीच ही लड़ा गया।

इन 6 सीटों के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी रहा, जहां भाजपा ने 4 वार्डों में विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस को 2 वार्डों में जीत मिली। केवल भाजपा और कांग्रेस के सीधे मुकाबले वाले इन 6 वार्डों में वार्ड 8 में भाजपा की नीलू कुमारी जाट ने 432 मत हासिल कर कांग्रेस की माफरोज बानो (213 मत) को 219 मतों के बड़े अंतर से मात दी। वार्ड 15 में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें भाजपा के कुलदीप चौधरी ने 210 मत पाकर कांग्रेस के गोपाल लाल टेलर (206 मत) को मात्र 4 मतों के नजदीकी अंतर से शिकस्त दी। वार्ड 17 में कांग्रेस की चन्द्रकान्ता ने 313 मत हासिल कर भाजपा की निरमा (269 मत) को 44 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।
वार्ड 21 में भाजपा की कविता जैन ने 197 मत हासिल कर कांग्रेस की प्रीतपाल कौर (97 मत) पर 100 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 26 में भाजपा की सुनीता मिश्रा ने 301 मत पाकर कांग्रेस की कलावती जागिड़ (152 मत) को 149 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं वार्ड 27 में कांग्रेस के रामनिवास मीणा ने 443 मत प्राप्त कर भाजपा के धनराज मीणा (184 मत) को 259 मतों के भारी अंतर से हराया। इस तरह केवल दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों वाली इन 6 सीटों में से 4 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस पर बढ़त बनाई। इधर मतगणना केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चुनावी नतीजा सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।



