Monday, September 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनोटा को मिले 142 वोट, वार्ड 4 और 8 में सबसे ज्यादा...

नोटा को मिले 142 वोट, वार्ड 4 और 8 में सबसे ज्यादा 12-12


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगरपालिका चुनाव 2026 के मतगणना परिणामों में नोटा यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ का विकल्प भी मतदाताओं की पसंद में रहा।नगर पालिका के 35 वार्डों में कुल 142 मत नोटा के खाते में दर्ज हुए।

आधिकारिक मतगणना परिणाम के अनुसार वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 8 में नोटा को सर्वाधिक 12-12 वोट मिले। इसके बाद वार्ड नंबर 2, 18 और 34 में नोटा को 11-11 वोट मिले। वार्ड 17 में 8, वार्ड 24 में 7 और वार्ड 12 में 6 मत नोटा के पक्ष में पड़े। वहीं वार्ड 16, 25, 29 और 32 में नोटा को एक भी वोट नहीं मिला। कई अन्य वार्डों में नोटा के मत एक से पांच के बीच रहे। इस तरह 35 वार्डों में नोटा को मिले मतों का कुल आंकड़ा 142 रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here