Monday, September 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेवली पालिका में भाजपा का बहुमत हुआ पूरा, निर्दलीय ने थामा भाजपा...

देवली पालिका में भाजपा का बहुमत हुआ पूरा, निर्दलीय ने थामा भाजपा का दामन

जिस सीट पर थी सबसे ज्यादा नजर, वहीं से आया देवली की सियासत को बदलने वाला फैसला


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के कुछ ही घंटों बाद वार्ड नंबर 29 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद मुकेश कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही देवली नगर पालिका में भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा 18 हासिल कर लिया है।

मुकेश कुमार सोमवार को टोंक पहुंचे, जहां देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। मुकेश कुमार के समर्थक शादाब अख्तर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुकेश कुमार ने टोंक में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बताया गया कि बिना शर्त यह समर्थन दिया गया है।

17 से बढ़कर 18 हुआ भाजपा का आंकड़ा

नगर पालिका चुनाव परिणाम में भाजपा ने कुल 17 वार्डों में जीत दर्ज की थी। वहीं बहुमत के लिए 18 पार्षदों की जरूरत थी। ऐसे में वार्ड 29 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल करने वाले मुकेश कुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का आंकड़ा 18 पर पहुंच गया है। अब भाजपा को बोर्ड बनाने के लिए किसी अन्य निर्दलीय पार्षद के समर्थन की आवश्यकता नहीं रहेगी। वार्ड नंबर 29 का चुनाव परिणाम पूरे शहर में चर्चा का विषय रहा था। इस वार्ड से मुकेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। 

चुनाव से पहले भी इस सीट को लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखा गया था। मुकेश कुमार शहर के प्रमुख कारोबारी हैं और डीबोक ग्रुप के चेयरमैन के रूप में जाने जाते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद नगर पालिका की राजनीति में नया समीकरण बन गया है।

अब भाजपा के हाथ में पालिका बोर्ड की कमान

मुकेश कुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद चुनाव परिणाम का गणित पूरी तरह भाजपा के पक्ष में हो गया है। 17 सीटों के साथ बहुमत से एक कदम दूर खड़ी भाजपा को 18वां पार्षद मिल गया है। हालांकि भाजपा के पास पहले से कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी थे। ऐसे में भाजपा का बोर्ड बना पहले भी तय था। लेकिन अब देवली नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन का रास्ता साफ माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अध्यक्ष पद को लेकर भी पार्टी के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here