Friday, September 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 41 यूनिट ब्लड एकत्रित

चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 41 यूनिट ब्लड एकत्रित


Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिवंगत सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर श्री जाट समाज विकास समिति देवली के तत्वावधान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

केशव ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में युवाओं एवं आमजन ने भाग लेते हुए कुल 41 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत चौधरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान देवली डीएसपी मदन ढाका, प्रेमचंद शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर सहित मौजूद रहे। विकास समिति अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। जरूरतमंद मरीजों के लिए किया गया रक्तदान जीवन बचाने में सहायक बन सकता है।

उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित करना दिवंगत सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी के प्रति श्रद्धांजलि है। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार जताया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here