Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में आंगनबाड़ी मेला आयोजित, डाबर कला में मनाया बालिका दिवस

देवली में आंगनबाड़ी मेला आयोजित, डाबर कला में मनाया बालिका दिवस


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं बाल विकास विभाग देवली के संयुक्त तत्वावधान में 9 एवं 10 अक्टूबर को एलआरसी देवली में ‘इंद्रधनुष मेला’ आयोजित किया गया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखी शिक्षण गतिविधियां

इंद्रधनुष मेले में 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पांच महिला पर्यवेक्षकों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रामेश्वरी मीणा ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सुराणा तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के राजेश, विवेक, अनिल एवं ज्योतिर्मय भी उपस्थित रहे। मेले में कहानी-कविता, अभिनय, खेल, गिनती, मिलान, चित्रकला एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अनुभव साझा कर सीखी गई गतिविधियों को अपने केंद्रों पर अपनाने पर चर्चा की।

बालिका शिक्षा के प्रति किया जागरूक

डाबर कला विद्यालय में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह शक्तावत ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकथाम एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विचार रखे। यहां आशा कुमारी मीणा, सुनीता वैष्णव, संतोष वर्मा, रेखा वर्मा, अनुराधा साहू, कविता गोयल, कमलेश मीणा, रिंकू मीणा, सुनीता मीणा, खेमराज मीणा, छगनलाल मीणा, नरेंद्र पेडवाल, राम रतन कुमावत, मनोहर कुमावत, सरदार गुर्जर एवं दीपेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here