Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessटीवीएस की नवरात्रि पेशकश, महज 501 में वाहन बुकिंग शुरू

टीवीएस की नवरात्रि पेशकश, महज 501 में वाहन बुकिंग शुरू

नई सवारी का मौका, टीवीएस पर मिल रहे आकर्षक लाभ

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शहर के मुख्य बाजार स्थित टीवीएस कंपनी के राजस्थान मोटर्स ने दोपहिया वाहन खरीदारों के लिए विशेष त्योहारी ऑफर शुरू किए हैं। ग्राहक मात्र 501 की टोकन राशि जमा करवाकर अपने पसंदीदा टीवीएस वाहन की बुकिंग करवा सकते हैं और नवरात्रि के दिनों में डिलीवरी ले सकते हैं।

शोरूम संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि टीवीएस की अधिकृत डीलरशिप आरएम देवली ऑटो एलएलपी (राजस्थान मोटर्स) पर महाबचत योजना के तहत विभिन्न मॉडल्स पर कुल 9 हजार 600 तक की बचत का लाभ दिया जा रहा है। ग्राहकों के लिए 95 प्रतिशत तक फाइनेंस, 4.99 प्रतिशत से शुरू ब्याज दर, शून्य प्रोसेसिंग फीस और 5,999 के न्यूनतम डाउन पेमेंट का विकल्प भी उपलब्ध है। इसी तरह पुराने वाहन को बदलने पर 6 हजार 500 रुपए तक का एक्सचेंज लाभ और 3,100 तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ऑफर के तहत टीवीएस रेडियन 60 हजार 797 रुपए टीवीएस स्पोर्ट 52 हजार 647 और टीवीएस एक्सएल-100 46 हजार 447 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा जुपिटर, एनटॉर्क, अपाचे, रेडर, रोनिन, स्टार सिटी प्लस और इलेक्ट्रिक स्कूटर आई-क्यूब पर भी आकर्षक योजनाएं एवं निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से मेगा मैजिकल दिवाली ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें डेली प्राइज, वीकली प्राइस और मेगा प्राइस शानदार हॉलीडे वाउचर भी दिया जा रहा है।

राजस्थान मोटर्स पर ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल और उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी लेकर त्योहारी खरीदारी का लाभ उठा सकते हैं।

social News : “उषा जिंदल” बनी अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here