Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskलोक अदालत में सुलझे मामले, बकाया वसूली के लिए हुआ समझौता

लोक अदालत में सुलझे मामले, बकाया वसूली के लिए हुआ समझौता


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका मुख्यालय देवली स्थित न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच के समक्ष विभिन्न न्यायालयों से जुड़े प्रकरण पेश किए गए।

समिति सचिव विजय गौड़ ने बताया कि जिनका लोक अदालत की भावना के अनुरूप सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारण किया गया। इस दौरान सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली की ओर से रखे गए सभी 55 प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण हुआ। इसी प्रकार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के 26 प्रकरण, ग्राम न्यायालय देवली के 130 प्रकरण तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी के सभी 57 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इसके अलावा तालुका विधिक सेवा समिति देवली में कुल 1045 प्रिलिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 12 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 7 लाख 31 हजार 996 रुपए की बकाया वसूली को लेकर आपसी समझौता कराया गया।

लोक अदालत बेंच में पीठासीन अधिकारी के रूप में ग्राम न्यायालय देवली के न्यायाधिकारी हर्ष मीणा तथा सदस्य के रूप में अधिवक्ता शिवजीराम डडवाडिया उपस्थित रहे। यहां रीडर पुष्पेन्द्र अग्रवाल, रीडर भजन लाल मीणा, रीडर महेश लक्षकार तथा तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव विजय गौड़ सहित अन्य न्यायिक कर्मचारियों और अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here