Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली कॉलेज में समस्याओं पर ज्ञापन, दूनी में बालिका प्रतिभाओं का सम्मान

देवली कॉलेज में समस्याओं पर ज्ञापन, दूनी में बालिका प्रतिभाओं का सम्मान


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आदिल अहमद के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर खेल मैदान की सफाई, कबड्डी मैदान का समतलीकरण, सीसीटीवी कैमरे चालू करवाने, लाइब्रेरी में वाई-फाई सुविधा सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में विषय परिवर्तन, शौचालयों की स्वच्छता, कक्षाओं की सफाई, खराब पंखों व लाइटों की मरम्मत, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा लाइब्रेरी के उद्घाटन का शिलापट्ट लगवाने की मांग भी शामिल रही। इस दौरान छात्रसंघ महासचिव इमरान पठान, कौशल ठागरिया, नरेन्द्र गाडिया लुहार, प्रवीण वैष्णव, हिमांशु टाटावत, मनीष, नेहा, राशि सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

बालिका दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभावान छात्राओं को किया पुरस्कृत

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष अर्चना देवी बलाई के मुख्य आतिथ्य एवं शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 12 की छात्राओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नाटक का मंचन किया। साथ ही आशु भाषण, कविता एवं रिकॉर्डिंग डांस प्रस्तुत किए। कक्षा 1 से 12 तक प्रत्येक कक्षा की एक-एक प्रतिभावान छात्रा को स्मृति चिह्न एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सीमा शेर ने बताया कि 11 अक्टूबर को रविवार होने के कारण विद्यालय में एक दिन पूर्व आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद शिवराज बराला, पुरणवीर सिंह चौधरी, आशीष खांडल, विष्णु तिवारी, योगेन्द्र बलाई, शिक्षाविद् सत्यनारायण तिवाड़ी, एसएमसी अध्यक्ष लोकेश सेन, उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरुका, संचालक अशोक शर्मा, मनीषा जैन, महावीर प्रसाद बडगुर्जर, राजेश कुम्हार, गिरधारी लाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here