Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली की 7 छात्राएं सम्मानित, गणित मैजिक बोर्ड ने पाया प्रथम स्थान

देवली की 7 छात्राएं सम्मानित, गणित मैजिक बोर्ड ने पाया प्रथम स्थान


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली की सात छात्राओं को शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौधरी, पीपलू ने इन छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित छात्राओं में कविता बैरवा व नेहा कुमारी बैरवा (कक्षा 12), कोमल मीणा (कक्षा 11), गुड़िया नागर, गुड़िया प्रजापत, गुंजन धाकड़ व नीरजा मीणा (कक्षा 10) शामिल हैं। विद्यालय की शिक्षिका अरुणा चौधरी को बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के नवाचार के लिए अवार्ड ऑफ स्कूल तथा रीता राजौरिया को मीना-गजु-गार्गी मंच के उत्कृष्ट संचालन के लिए सम्मानित किया गया। जबकि किशोर-किशोरी मेले के तहत केजीबीवी प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा नैराजी मीणा द्वारा निर्मित गणित मैजिक बोर्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

education News :. देवली में आंगनबाड़ी मेला आयोजित, डाबर कला में मनाया बालिका दिवस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here