Sunday, October 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे में एक जने की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का...

सड़क हादसे में एक जने की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में नगरफोर्ट थाना क्षेत्र के अल्लाहपुरा गांव निवासी सोहन पाल बंजारा (55) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार की स्थिति के मद्देनजर इस घटना ने परिजनों के सामने संकट खड़ा कर दिया है।

एएसआई छोटूलाल के अनुसार सोहन पाल शनिवार रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच बाइक पर नैनवां से नगरफोर्ट होते हुए अपने गांव अल्लाहपुरा जा रहा था। रास्ते में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात उसे दूनी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि सोहन पाल सात बहनों का इकलौता भाई था। उसके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा था। करीब 18 वर्ष पहले वर्ष 2008 में उसके एक बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

परिवार पहले ही इस दुख को झेल चुका था और अब सोहन पाल की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जेलियो ईवी टू-व्हीलर से एक बार चार्ज में मिलेगी 100 किमी तक की रेंज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here