इंदौर में दिगंबर जैन समाज ने किया सम्मानित
Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी की राखी लुहाड़िया ने राष्ट्रीय स्तर की लेखन प्रतियोगिता में 32वां स्थान प्राप्त कर दूनी समाज का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर इंदौर में दिगंबर जैन समाज की धर्मप्रभावना समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रंथराज के 44वें आयोजन के तहत मुनि सुधासागर महाराज के 44वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। मुनि के सान्निध्य में राखी को सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से दूनी के जैन समाज में खुशी है।




