Friday, November 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसरपंच ने संभाला पदभार, जुलूस निकालकर समर्थकों ने किया स्वागत

सरपंच ने संभाला पदभार, जुलूस निकालकर समर्थकों ने किया स्वागत


Deoli News 20 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका के समीप ग्राम पंचायत पनवाड़ की नवनिर्वाचित महिला सरपंच विष्णु योगी पत्नी ओमप्रकाश योगी ने शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। ग्राम विकास अधिकारी शिवबालक शर्मा ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया।

इससे पहले सरपंच विष्णुनाथ योगी अपने पति प्रकाश योगी एवं समर्थकों के साथ महादेव मंदिर से जुलूस के रूप में रवाना हुईं। जुलूस के दौरान जगह-जगह उनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। डीजे और मस्को के बाजों की धुन पर महिलाएं नृत्य करते हुए जुलूस में शामिल हुईं। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में सरपंच ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

पदभार ग्रहण समारोह में पंचायत के सभी वार्ड पंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत चांदली के सरपंच सांवरिया बैरागी, नगर पालिका पार्षद बनवारी लाल बेरवा, केपी सिंह नरूका, कुलदीप मीना सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here