Monday, November 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाइक सवार दंपति गंभीर घायल, मामला दर्ज हुआ

बाइक सवार दंपति गंभीर घायल, मामला दर्ज हुआ

गत 9 नवम्बर की घटना


Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिनका इलाज जारी है। पीड़ित पत्नी की रिपोर्ट पर देवली थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवलीगांव निवासी सुनीता पत्नी शिवराज माली ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गत 9 नवंबर अपरान्ह करीब 3:25 बजे वह अपने पति शिवराज माली के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम पनवाड़ से अपने गांव देवलीगांव लौट रही थीं। आरोप है कि जैसे ही वे पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के सामने पहुंचे, देवली की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वाहन को तेज गति, गफलत व लहराते हुए चलाकर उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब चालक को रोकने का प्रयास किया, तो वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहीं छोड़कर भाग निकला। आसपास के राहगीरों ने वाहन की मदद से घायलों को राजकीय चिकित्सालय देवली पहुंचाया। दुर्घटना में शिवराज माली के दाएं पैर की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई चोटें आईं, जिनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पीड़िता सुनीता के दाएं जबड़े और गले के बीच गंभीर चोट लगने से 3 टांके आए हैं तथा दाएं हाथ में भी अंदरूनी चोट लगी है।

रिपोर्ट में बताया कि दंपति के इलाज में व्यस्त होने के कारण पीड़िता ने रविवार को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की। देवली थाना पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक बजरंग लाल मीणा को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here