नाम जपो, किरत करो और वंड छको का दिया संदेश
Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल देवली में सोमवार को गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक मोहित अग्रवाल एवं सह-निदेशिका रेखा मंगल ने मां सरस्वती और गुरु नानक देवजी चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

यहां विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली तथा पंच प्यारे की आकर्षक प्रस्तुति दी। छात्राओं ने ‘सतगुरु मेरे कलम हाथ तेरे’ भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं संगीत शिक्षक आरिफ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। निदेशक मोहित अग्रवाल ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए नाम जपो, किरत करो और वंड छको के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। शिक्षक शिवराज के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वाहे गुरु का जाप किया।
जबकि शिक्षिका मीनाक्षी तंवर के संयोजन में हुआ। समापन पर गुरु नानक देव के प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।


