Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क ) नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में आवारा कुत्तों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब और भी तेज हो गया है।
प्रीवियस न्यूज़ : आवारा कुत्तों के विरुद्ध नगर पालिका का अभियान शुरू
एसआई कुलदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे अभियान में टीम ने अब तक कार्रवाई करते हुए 38 कुत्तों को पकड़ा है। यह मुहिम लगातार जारी है, ताकि गलियों में बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे को कम किया जा सके। रविवार सुबह से एक बार फिर धर-पकड़ अभियान चलाया जाएगा। पूर्व में पकड़े गए कुत्तों के बाद अब टीम उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहाँ से सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इन कुत्तों के लिए रोटी और पानी की व्यवस्था भी की गई है। जिन्हें वैक्सीनेशन के बाद वन्य क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।



